फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Attack: पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर राहुल गांधी तक, इन नेताओं ने बलिदानी वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Feb 2026 09:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pulwama Attack Black Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। तीनों नेताओं ने बलिदानी वीर जवानों के अदम्य साहस को याद किया। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 में जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान से हर भारतीय को ताकत मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद कर रहा हूं। उनकी देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सेवा सदैव हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने बलिदानी वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस और वीरता को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

अमित शाह ने बलिदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन


अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए लिखा कि देश हमेशा उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों का ऋणी रहेगा, जो आतंकवाद से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का साहस, समर्पण और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और भारत इसे जड़ से मिटाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करता रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Tharoor: पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान आया सामने, लोगों से की अपील

उपराष्ट्रपति ने भी बलिदानी जवानों को किया याद
दूसरी ओर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में बलिदान हुए जवानों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा राष्ट्र की स्मृति में अंकित रहेगा और हमें एक मजबूत व सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


ये भी पढ़ें:- Parliament: 'पांच साल में गड्ढों से होने वाली मौतों में 53 फीसदी का इजाफा', सरकार ने संसद को दी जानकारी

विज्ञापन


पुलवामा हमला, जिससे रो पड़ा था देश
याद दिला दें कि 14 फरवरी 2019 का काला दिन जब जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 78 बसों में यात्रा कर रहे 2,500 सीआरपीएफ जवानों में से 40 शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले किए। पुलवामा हमला भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और आतंकवाद पर वैश्विक चर्चा का कारण भी बना। इस दिन को 'ब्लैक डे' के रूप में याद किया जाता है, जब 40 बहादुर सीआरपीएफ जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें