फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'...गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं' सीआरपीएफ ने ऐसे किया पुलवामा शहीदों को नमन

Fri, 14 Feb 2020 08:55 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 जवानों को देश आज भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने भी अपने वीर जवानों को याद करते हुए कहा कि हम न भूले हैं, न माफ करेंगे।
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने शहीदों को नमन करते हुए लिखा कि 'तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।' हम अपने उन भाइयों को सलाम करते हैं जिन्होंने पुलवामा में राष्ट्र की सेवा में अपने जीवन का बलिदान दिया। 

यह भी पढ़ें: आदिल अहमद था पुलवामा हमले को अंजाम देने वाला आतंकी, जिसने कहा था- तब तक मैं जन्नत जा चुका हूंगा
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने लिखा कि हम अपने बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।
 
यह भी पढ़ें: एयर स्ट्राइक के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, पुलवामा दोहराने के लिए रचीं 16 साजिशें

इस आतंकी घटना की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीआरपीएफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पिछले साल पुलवामा में हुए भीषण हमले में जान गंवाने वाले बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि। वे असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन

 

अमित शाह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारत हमेशा अपने बहादुर जवानों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा जिन्होंने मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। भारत हमेशा अपने बहादुरों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा जिन्होंने मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।'
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, '2019 में आज के दिन पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में हुए नृशंस हमले के दौरान अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए शहीद  जवानों को श्रद्धांजलि। भारत उनके बलिदान को कभी भूल नहीं पाएगा। संपूर्ण राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हम इस खतरे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले का एक सालः बचे साथी जवानों को अपने हाथों से बदला न ले पाने का मलाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें