फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: अवैध संबंध के शक में पति ने स्क्रूड्राइवर से पत्नी पर किया हमला, तेजाब फेंका

Fri, 14 Feb 2020 08:53 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी पर स्क्रूड्राइवर से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरेपी पति पत्नी पर कथित तौर पर तेजाब भी फेंक चुका है। कसबा में अपने दो बच्चों के साथ रहने वाली महिला कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


महिला के हाथों और गले में जलने के निशान हैं जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को पति ने पत्नी पर पहले स्क्रूड्राइवर से हमला किया। इसके बाद उसे नीचे गिराया और तेजाब फेंक दिया। घटना के समय उनका साढ़े पांच साल का बेटा वहां मौजूद था।

यह घटना दंपति के बेटे के स्कूल के सामने घटित हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने कहा कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है और वह उसे सबक सिखाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें