पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी देर रात बिना हेलमेट के गुपचुप तरीके से स्कूटी पर निकली थीं, जिस पर ट्विटर यूजर ने खूब चटकारे लिए हैं। दरअसल, किरण बेदी रात को महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक अन्य महिला के साथ सड़क पर निकलीं थी। उसके साथ में रही महिला स्कूटी चला रही थी और वो पीछे बैठकर अपने चेहरे को दुपट्टा से छुपाए हुए थी।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा कि पुडुचेरी महिलाओं के लिए रात में भी सुरक्षित है।
Found Puducherry reasonably safe at night. But will be improved.
Also urge people to connect with PCR,100/ & inform their concerns.. https://t.co/sFJHin0FgH
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) August 19, 2017
आधी रात सड़क पर बिना हेलमेट के स्कूटी में निकलने पर सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर मजे लिए हैं। देखिए कुछ फिरकी लेते हुए यूजर के ट्वीट...
एक ट्विटर यूजर @rahulverma2112 ने किरन बेदी की पहले साइकिल चलाती हुई तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि क्या यह अजीब बात नहीं है मैम? .. साइकिल चलाने पर आप हेलमेट का इस्तेमाल कर रही हैं और बाइक पर कोई हेलमेट नहीं है !!
Isn't it funny ma'am? ..while riding bicycle you are using helmet and no helmet on bike!!
— rahul verma (@rahulverma2112) August 19, 2017
एक अन्य यूजर @Flyfiddlesticks ने ट्वीट कर लिखा कि मैडम हेलमेट पहनकर एक उदाहरण पेश कीजिए...
Madam, set an example. Wear Helmets!
— prasanna (@Flyfiddlesticks) August 19, 2017
वाह, जिनकी जिम्मेदारी कानून की पालना करवाना होता है वही लोग कानून का सबसे ज्यादा उल्लंघन करते है, हेलमेट कहाँ है?
— Sambit Patra (@sambit_BJP) August 19, 2017
यूजर @achyutamkallani ने ट्वीट कर लिखा कि आपने पहली तस्वीर में हेलमेट न पहनकर एक गलत उदाहरण पेश किया है।
You are not wearing a helmet in the first pic - wrong example being set
— Achyutam (@achyutamkallani) August 19, 2017
जिस पर किरण बेदी ने रिट्वीट कर लिखा कि बिना हेलमेट पहने हुए निकलना एक केयरफुल च्वाइस थी।
Not wearing helmet was a careful choice. Both wanted to appear vulnerable & wanted to see how we women driving a scooty at nite r looked at https://t.co/SkGfvQlBR6
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) August 19, 2017
इसके बाद एक अन्य यूजर @thekiranbedi ने पोस्ट पर मजे लेते हुए रिप्लाई कर लिखा कि अगली बार जब ट्रैफिक वाले मुझे बिना हेलमेट के पकड़ेंगे तो मैं ये ही बोलूंगा "Not wearing helmet is a Careful Choice "
अगली बार जब ट्रैफिक वाले मुझे बिना हेलमेट के पकड़ेंगे तो मैं ये ही बोलूंगा "Not wearing helmet is a Careful Choice " 😂😂😂😂
— Siddharth Tanwar (@Sidtanwar_) August 20, 2017
A clip of Night Round done 'incognito' to check how safe was it for women++during late night hours.
Helped identify areas for improvement.. pic.twitter.com/1BeMsL1JQX
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) August 19, 2017