उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आप बताइये ये चुनाव होने चाहिए या नहीं? लेकिन यहां 14 वर्षों से हाईकोर्ट के कहने के बाद भी निकाय चुनाव नहीं हुए। क्योंकि उन्हें डर था कि चुनाव हुआ तो भाजपा का कमल यहां खिल जाएगा।
मोदी सरकार पुडुचेरी के विकास में जुटी : शाह
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने पुडुचेरी के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। पुडुचेरी के अंदर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उड़ान योजना के तहत बेंगलुरु और हैदराबाद से पुडुचेरी को जोड़ा गया है। अभी-अभी 25 तारीख को मोदी ने एक छोटे पोर्ट का भूमिपूजन करके यहां पर जो सागर किनारे रहने वाले लोग हैं, उनके विकास के लिए एक बहुत बड़ा रास्ता खोला है। ये पोर्ट 2009 से बंद था, अब बहुत जल्दी ही शुरू होने जो रहा है।
मोदी तमिल भाषा सीखना चाहते हैं
उन्होंने कहा, ''मैं पुडुचेरी की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप एनडीए सरकार बनाइए, 2022 आजादी के 75 साल जब होंगे, तब यहां पर हर गरीब के घर में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम भाजपा सरकार करेगी। आज मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सीएम थे, तब भी तमिल नहीं सीख पाएं, पीएम हैं फिर भी उन्होंने कहा है कि मैं तमिल सीखना चाहता हूं और तमिल भाइयों से तमिल भाषा में बात करना चाहता हूं।''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुदुचेरी को बेस्ट (BEST) बनाने की बात कही है।
B- Business Hub
E- Education Hub
S- Spiritual Hub
T- Tourism Hub
बेस्ट के चारों शब्द ही पुडुचेरी के विकास की नींव हैं। इसके आधार पर पुडुचेरी को देश का गहना बनाने का काम भाजपा सरकार करेगी।