पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में गृह मंत्री ए. नमासिवायम को मन्नादीपेट सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि वीपी रामालिंगम को राज भवन सीट से टिकट मिला है।
पुदुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारियां और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के तहत राज्य के गृह मंत्री ए नमासिव्यम राज्य की मन्नादीपेट सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं राज भवन सीट से वीपी रामालिंगेम को टिकट दिया गया है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया फैसला
पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नितिन नवीन ने की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा भी की जाएगी।