पीएसएलवी-सी53 गुरुवार को तीन विदेशी उपग्रहों को लेकर श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। पीएसएलवी-सी53/डीएसईओ ( PSLV-C53/DS-EO) और दो अन्य सह-यात्री उपग्रहों को दूसरे लॉन्च पैड एसजीएससी-एसएचएआर (SDSC-SHAR) श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। यह पीएसएलवी ऑर्बिटल प्रायोगिक मॉड्यूल (पीओईएम) के साथ एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसरो ने बताया कि मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया।
पहली बार एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा
इसरो के अनुसार यह पहली बार होगा जब पीएस 4 स्टेज एक स्थिरीकृत प्लैटफॉर्म के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसरो ने कहा कि पीओईएम खर्च किए गए पीएस4 चरण का उपयोग एक कक्षीय मंच के रूप में करता है, यह पहली बार है जब यह एक स्थिर मंच के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसरो ने इससे पहले फरवरी में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-04 और दो छोटे उपग्रहों के साथ PSLV-C52 लॉन्च किया था।
365 किग्रा का डीएस-ईओ उपग्रह और 155 किग्रा का निउसार दोनों सिंगापुर के हैं, जिसे स्टारेक इनिषियेटिव, कोरिया गणराज्य ने बनाया है। तीसरा उपग्रह स्कूब-1 2.8 किग्रा. का है जिसे नानयान्ग टेक्नोलॉजिकल युनिवर्सिटी सिंगापुर ने तैयार किया है।