फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: 'UPS के तहत विकल्पों के बारे में कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दें', रेल मंत्रालय का जोन को निर्देश

Sun, 25 May 2025 04:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे कर्मचारियों को यूपीएस के विकल्पों की जानकारी देने के लिए मंत्रालय ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कैंप लगाएं, पूरी जानकारी दें, और रजिस्ट्रेशन में मदद करें। साथ ही, हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे मंत्रालय ने देशभर के सभी रेल जोन को निर्देश दिया है कि वे कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विकल्पों की पूरी जानकारी तुरंत और प्रभावी तरीके से दें। मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारियों को उनकी पेंशन योजना को लेकर सही निर्णय लेने के लिए पूरी जानकारी देना बेहद जरूरी है। मंत्रालय ने 21 मई को लिखे गए एक सर्कुलर में सभी 17 रेलवे जोन के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों से कहा कि यूपीएस से जुड़े सभी विकल्पों की जानकारी स्पष्ट, सटीक और पूरी तरह से कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - RSS: 'हिंदू समाज की एकता से शक्तिशाली और धर्मनिष्ठ बनेगा भारत', आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान

यूपीएस को लेकर क्या कहा गया है?
सरकार ने हाल ही में नई भर्ती के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की है। साथ ही मौजूदा कर्मचारियों को भी यह विकल्प दिया गया है कि वे चाहें तो मौजूदा न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) या फिर नई यूपीएस में से किसी एक को चुन सकते हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए सहायता कैंप
रेलवे मंत्रालय ने जोनल अधिकारियों से कहा है कि वे यूपीएस से जुड़ी जानकारी देने और रजिस्ट्रेशन में मदद करने के लिए सहायता शिविर आयोजित करें। ये शिविर अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। इन शिविरों में एचआर, वित्त और विषय विशेषज्ञ की मदद से कर्मचारियों को यूपीएसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। शिविरों में कर्मचारी अपने सवाल पूछ सकेंगे, संदेह दूर कर सकेंगे और अगर चाहें तो तुरंत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Manipur: राजभवन के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, बस से 'मणिपुर' शब्द हटाने को लेकर विवाद
विज्ञापन


रिकॉर्ड बनाए रखना अनिवार्य
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि हर जोन को इन सहायता शिविरों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। इसमें शिविर की तारीख और स्थान के साथ-साथ कितने कर्मचारियों ने भाग लिया और कितनों ने रजिस्ट्रेशन पूरा किया, शामिल करना होगा।

क्यों है ये जरूरी?
रेलवे मंत्रालय का मानना है कि कर्मचारियों को पेंशन योजना के विकल्पों की पूरी जानकारी देकर ही उन्हें सही और सूचित निर्णय लेने में मदद की जा सकती है। चूंकि यूपीएस एक नई योजना है, इसलिए कई कर्मचारियों को इसकी बारीकियों की जानकारी नहीं है। इसलिए मंत्रालय ने अधिकारियों से कहा है कि वे इसे प्राथमिकता दें और इस काम को तेजी से और गंभीरता से करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें