पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि ये भारत के लिए गौरव का क्षण है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने भारत के आठ समुद्री तटों को 'ब्लू फ्लैग' की मान्यता दी है। ब्लू फ्लैग पाने वाले बीचों में शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दीव), कासरकोड और पदुबिद्री (कर्नाटक), कपड़ (केरल), रुशिकोंडा (आंध्र प्रदेश), गोल्डन (ओडिशा) और राधानगर (अंडमान) शामिल हैं।