पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि ये भारत के लिए गौरव का क्षण है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने भारत के आठ समुद्री तटों को 'ब्लू फ्लैग' की मान्यता दी है। ब्लू फ्लैग पाने वाले बीचों में शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दीव), कासरकोड और पदुबिद्री (कर्नाटक), कपड़ (केरल), रुशिकोंडा (आंध्र प्रदेश), गोल्डन (ओडिशा) और राधानगर (अंडमान) शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, भारत अपने एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन परियोजना के तहत तटों को पर्यावरण और पर्टन हितैषी बनाने के लिए 'ब्लू फ्लैग' मानकों के मुताबिक विकसित कर रहा है। बता दें कि 'ब्लू फ्लैग' पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गैर सरकारी संगठन फाउंडेशन फॉर इनवॉयरमेंटल एजुकेशन (एफईई), डेनमार्क द्वारा प्रदान किया जाता है।