फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI Protocol: 'बात को अनावश्यक तूल न दे, इसे यहीं खत्म मानें', मुंबई दौरे में प्रोटोकॉल चूक पर बोले सीजेआई गवई

Tue, 20 May 2025 06:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

CJI Protocol: सीजेआई बी.आर. गवई ने मुंबई दौरे के दौरान प्रोटोकॉल चूक को मामूली बात बताते हुए कहा कि इसे तूल न दिया जाए और मामला यहीं समाप्त किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान में बताया कि सभी संबंधित अधिकारी खेद जता चुके हैं। 
विज्ञापन
संजीव खन्ना, भारत के मुख्य न्यायाधीश - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर.गवई ने कहा कि 18 मई को उनके मुंबई दौरे के दौरान हुई प्रोटोकॉल चूक एक छोटी सी बात है और इसे अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि मामले को अब शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया जाए।

विज्ञापन


सीजेआई को रिसीव करने नहीं पहुंचा कोई वरिष्ठ अधिकारी
सुप्रीम कोर्ट की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि सभी संबंधित लोगों ने खेद जताया है। दरअसल, 14 मई को सीजेआई गवई के महाराष्ट्र दौरे के दौरान न तो मुख्य सचिव, न पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और न ही मुंबई पुलिस आयुक्त उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। यह उनका सीजेआई बनने के बाद राज्य का पहला दौरा था।

ये भी पढ़ें: पर्यटन पर पीएम मोदी ने की बैठक, आतंकी हमले के बाद घाटी में रौनक लौटाने की कोशिश

 

'मामूली मुद्दे को अनावश्यक तूल न दिया जाए'
विज्ञापन

बयान में आगे कहा गया, सीजेआई की महाराष्ट्र यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल से जुड़ी खबरें मीडिया में प्रकाशित हो रही हैं। सभी संबंधित लोग पहले ही खेद जता चुके हैं। सीजेआई ने कहा है कि यह एक मामूली मुद्दा है, इसे अनावश्यक रूप से तूल न दिया जाए। सीजेआई ने सभी से आग्रह किया है कि इस मामले को अब समाप्त मान लिया जाए। 
विज्ञापन


सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे सीजेआई
52वें सीजेआई के रूप में शपथ लेने के बाद जस्टिस गवई महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे थे। सीजेआई ने जब डॉ. बी.आर. आंबेडकर को चैत्यभूमि में श्रद्धांजलित अर्पित की। इस दौरान मुख्य सचिव, डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त वहां पर मौजूद थे। 

संबंधित वीडियो-



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें