फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्जिलिंग में पंचायत भवन में आग लगाई, सरकारी वाहन में तोड़फोड़

Sun, 16 Jul 2017 02:45 AM IST
एजेंसी, दार्जिलिंग
विज्ञापन
darjeeling - फोटो : ANI
विज्ञापन
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बेमियादी बंद के दौरान कर्सियांग में शनिवार को आंदोलनकारियों ने एक पंचायत भवन को आग लगा दी और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। अलग गोरखालैंड राज्य की मांग के समर्थन में जीजेएम का 31 दिनों से अनिश्चितकालीन बंद जारी है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्सियांग में सेना की तैनाती के बावजूद बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी हुई। हिंसा को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्र दार्जिलिंग, सोनादा और कलिंपोंग में सेना अब भी तैनात है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध को बढ़ा कर 25 जुलाई तक कर दिया गया है।

यह रोक 18 जून को लगाई गयी थी। इस बीच जीजेएम ने पश्चिम बंगाल सरकार के उस आरोप को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि माओवादियों से उसकी सांठगांठ है और आंदोलन में उससे मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें