राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के प्रचार को लेकर विपक्ष के प्रत्याशी मीरा कुमार व गोपालकृष्ण गांधी रविवार को 18 गैर-एनडीए दलों के सांसदों से मुलाकात करेंगे। संसदीय सौंध में होने वाली इस तरह की पहली मुलाकात में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के सभी सांसद शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार और उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी गोपालकृष्ण गांधी सांसदों को एक प्रजेंटेशन देंगे। बंद दरवाजे में होने वाली इस मुलाकात में दोनों नेता सांसदों के सवालों का जवाब भी देंगे। राष्ट्रपति पद के लिए 17 जुलाई और उपराष्ट्रपति पद के लिए पांच अगस्त को चुनाव होना है।