फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maratha Reservation: फडणवीस बोले- शांतिपूर्ण तरीके से करें प्रदर्शन, विपक्ष का आरोप- मराठाओं धोखा दे रही सरकार

Fri, 26 Jan 2024 03:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को विरोध करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 5
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। लेकिन, यह शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे समर्थकों के साथ मार्च करते हुए मुंबई पहुंचे हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
अजित पवार - फोटो : सोशल मीडिया
अजित पवार ने किया मराठा आरक्षण का समर्थन
फडणवीस ने इस मार्च को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदर्शन कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ किए बगैर शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि वह सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
नाना पटोले - फोटो : सोशल मीडिया
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही सरकार: नाना पटोले
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण संवैधानिक तरीके से ही दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, पचास फीसदी आरक्षण की सीमा हटाई जानी चाहिए,  जिससे (मराठा) आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा। जरांगे को सुरक्षा दी जानी चाहिए। अगर उन्हें किसी तरह से नुकसान पहुंचाया जाता है, तो सरकार को भारी कीमत चुकानी होगी। 

4 of 5
सुप्रिया सुले - फोटो : सोशल मीडिया
जरांगे और मराठा समुदाय को धोखा दे रही सरकार: सुप्रिया
वहीं, शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि सरकार जरांगे और मराठा समुदाय को धोखा दे रही है। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को नवी मुंबई पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह पांच बजे एपीएमसी पहुंचे जरांगे और प्रदर्शनकारी
जरांगे और अन्य कार्यकर्ता बाइक, कार, जीप और ट्रकों से सुबह करीब पांच बजे मुंबई के बाहरी इलाके में एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एपीएमसी) पहुंचे। अपनी योजना के मुताबिक जरांगे समर्थकों के साथ शुक्रवार को आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए कुनबी (ओबीसी) दर्जे की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें