फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग, प्रदर्शनकारियों ने फोड़ी कई बसें

Sun, 01 May 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदर्भ को अलग राज्य बनाने के लिए प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन
आज महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है। जश्न के इस मौके पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो विरोध कर रहे हैं। बहुत से लोग विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन सिर्फ आवाज बुलंद करने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि कई जगह उग्र भी हो गया है। कई जगहों पर रास्ता रोको अभियान भी चलाया जा रहा है। यवतमाल में 5 बसों पर पथराव भी किया गया है।

अभी तक इस प्रदर्शन में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन जिस तरह से यह अभियान उग्र हो रहा है उससे बड़े नुकसान होने का भी खतरा है।

आपको बता दें कि आज गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

  On Maharashtra Day, I greet the people of Maharashtra & wish the state the very best in scaling new heights of progress. Jai Maharashtra! — Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2016

  On Gujarat's statehood day my greetings to the people of Gujarat. I hope the state continues to progress & contribute to India's growth. — Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2016
विज्ञापन

शिवसेना ने भी किया विरोध

- फोटो : ANI
वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महाराष्ट्र के नागपुर में किया गया। प्रदर्शन में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका।

देखें तस्वीरें



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें