पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अलग राज्य की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) के खिलाफ सिलीगुड़ी में लोगों ने 13 स्थानों पर ट्यूबलाइट फोड़ी और पत्थरबाजी की। जिसमें एक ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।
इस प्रदर्शन में लगभग एक हजार कॉलेज छात्रों ने भी हिस्सा लिया। दार्जिलिंग में प्रदर्शनकारियों ने अपनी पीठ पर ट्यूबलाइट्स फोड़ीं और शांति स्थापना की मांग रखी। विरोध रैली में प्रदर्शकारियों के हाथ में तिरंगा और बैनर था। हालात बिगड़ते देख पुलिस कमीश्नर घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को काबू करवाने की कोशिश की।
पुलिस ने रैली को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी बैरीकेड तोड़कर आगे निकल गए। इनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों ने जीजेएम के चीफ बिमल गुरंग का पुतला भी फूंका। उनकी मांग है कि किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल को विभाजित ना करें और दार्जिलिंग में शांति बनाए रखे।