आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के रामपचोदवरम इलाके में प्रदूषित पानी पीने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों बीमार हो गए हैं। पानी पीने की वजह से बीमार हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मौत की वजह मलेरिया और टाइफाइड बताया जा रहा है।
Tomorrow we'll visit the place & try bringing situation in control.We're asking to install more PHC centres there:A.Babu,SC Welfare Minister pic.twitter.com/LUbKiW9r63
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017
इस मामले में आंध्र प्रदेश के एससी वेलफेयर मंत्री ए बाबु ने कहा है कि कल हम रामपचोदवरम इलाके का दौरा करेंगे और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश करेंगे। सरकार वहां अधिक से अधिक पीएचसी केंद्रों को स्थापित करने जा रही है।