उत्तर प्रदेश के कानपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य एमआईएम नेता अससुद्दीन ओवैसी के भारत माता वाले बयान का विरोध करने के लिए उनका पुतला जला रहे थे। पुतला जलाते वक्त आग इतनी तेजी से फैली की एबीवीपी कार्यकर्ता उसकी चपेट में आ गए और उन्हें खुद को बचाने के लिए कपड़े फाड़ने पड़े।
आग लगते ही सदस्य अपने शरीर से कपड़े उतारने लगा और आस पास मौजूद सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े और उसके कपड़े उतारे।
गौरतलब है कि बीते दिनों ओवैसी ने महाराष्ट्र के लातूर की एक सभा में कहा था कि कोई उनकी गर्दन पर छुरी भी रखे तो वो भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। जिसके बाद से उनका खासा विरोध हो रहा है।
WATCH: ABVP worker catches fire while burning Asaduddin Owaisi's effigy in Kanpur.https://t.co/efATxD6kee
— ANI (@ANI_news) March 16, 2016