फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: पूर्व शाही परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद, बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Thu, 27 Jan 2022 12:27 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कटक

सार

आरोपी की बहन ने बताया कि मंगलवार की रात मेरा भाई मां के कमरे में दाखिल हुआ था। उसकी चीखें सुनने के बाद मैंने सीसीटीवी स्क्रीन चालू की और देखा कि मेरा भाई मां पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के एक पूर्व शाही परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की जान चली गई। खबर है कि कटक में वंशजों की संपत्ति को लेकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मृतक का नाम परेश कुमारी देवी है, जो 75 साल की थीं। परेश कुमारी कनिका के पूर्व राजा राजेंद्र नारायण भांजादेव के पोते की पत्नी थीं। जो बिदनासी थाना क्षेत्र के श्रीविहार कॉलोनी में रहती थीं। 

विज्ञापन


सीसीटीवी से पता चला मां पर कर रहा हमला
मृतक परेश कुमारी की बेटी जयंती सामंत्रे ने बताया कि शनिवार को मां और भाई के बीच झगड़ा हुआ था। इसलिए, मैं अपने साथ रहने के लिए मां को घर की ऊपरी मंजिल पर ले आई थी। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता कि मंगलवार की रात मेरा भाई कब उस कमरे में घुसा जहां मेरी मां सो रही थीं। कुछ चीखें सुनने के बाद मैंने सीसीटीवी स्क्रीन चालू की और देखा कि मेरा भाई मां पर हमला कर रहा था।

मां पर लगाता था आरोप
जयंती सामंत्रे ने कहा कि उनके भाई गोपाल नारायण भांजादेव अक्सर उनकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए मां को दोषी ठहराते थे। उसने दावा किया कि मां ने पहले ही पुलिस से संपर्क किया था। परंतु पुलिस ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया कि यह परिवार का मामला है।
विज्ञापन


नारायण भांजादेव की तीन शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जबकि उनकी दूसरी पत्नी तलाक के बाद दिल्ली में रहती हैं और तीसरी भी पति से दूर रहती हैं। तीसरी पत्नी बबीता ने बताया कि मां और बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। बेटा और मां दोनों ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। जब कभी झगड़ा होने पर वह एक-दूसरे को गालियां देने लगते थे तो फिर उनको कोई रोक नहीं पाता था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कटक के पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि एक फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का दौरा किया और सबूत एकत्र किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें