फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति: जस्टिस संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्ययायाधीश होंगे, कोलेजियम ने की सिफारिश

Thu, 20 May 2021 08:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने जस्टिस संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। उन्होंने मप्र में बतौर अभिभाषक अपना करियर शुरू करने के बाद हाईकोर्ट जज का मुकाम पाया। 
 
विज्ञापन
जस्टिस संजय यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने जस्टिस संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस यादव वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस संजय यादव को 14 अप्रैल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। जस्टिस यादव ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2007 में उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद वे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। गत जनवरी में उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें