फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Tourism: दिल्ली पर्यटन का प्रचार करो, हर महीने 50 हजार कमाओ; सरकार ने की घोषणा

Mon, 14 Jul 2025 08:46 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला।

सार

Delhi Tourism: दिल्ली सरकार ने ‘टूरिज्म एंड हेरिटेज फेलोशिप प्रोग्राम’ शुरू किया है, जिसके तहत दिल्ली को पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने वाले युवाओं को हर महीने 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना में 35 वर्ष से कम उम्र के 40 युवाओं का चयन किया जाएगा, जो डिजिटल मीडिया के जरिए दिल्ली में पर्यटन की छवि को बढ़ाएंगे। एक साल बाद युवाओं को प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : Youtube/@Rekha-Gupta-Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप दिल्ली को एक पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित कर सकते हैं तो यह आपके लिए पैसा कमाने का एक शानदार अवसर हो सकता है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि वह दिल्ली को एक शानदार पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने वाले युवाओं को हर महीने 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देगी। एक साल के इस प्रोग्राम के अंत में युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने वाले युवाओं की उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी है कि सरकार दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। इसके लिए वह पर्यटन में रुचि रखने वाले युवाओं की मदद लेगी। जो युवा डिजिटल मीडिया का उपयोग करने में दक्ष हों, सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली का लोगों के बीच प्रचार कर सकते हों, उन्हें दिल्ली पर्यटन का प्रचार करने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद और मुंबई के बीच नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन? जानें इस दावे पर क्या बोली सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


'टूरिज्म एंड हेरिटेज फेलोशिप प्रोग्राम' नाम के इस कार्यक्रम को दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के माध्यम से चलाया जाएगा। पहली बार इस योजना में 40 युवाओं का चयन किया जाएगा। ये युवा दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए काम करेंगे। इस योजना में चयनित युवाओं को दिल्ली को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित-प्रचारित करने के लिए डिजिटल मीडिया में प्रचार करना होगा। उन्हें वीडियो बनाने, पर्यटन केंद्रों को संचालित करने और दिल्ली में पर्यटन को विकसित करने के लिए शोध जैसे अहम कार्य करने होंगे। 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें