फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: नौसेना को सौंपी गई कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी यार्ड 11879, समुद्र में और बढ़ी भारत की ताकत

Tue, 20 Dec 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पनडुब्बियों का निर्माण मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Kalvari Class submarine Yard 11879 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया कि प्रोजेक्ट 75 की पांचवी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी यार्ड 11879 आज नौसेना को सौंप दी गई। अधिकारियों ने बताया, प्रोजेक्ट 75 के तहत स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का स्वदेशी निर्माण शामिल है।

विज्ञापन


इन पनडुब्बियों का निर्माण मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में किया जा रहा है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पनडुब्बी को जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। इससे भारतीय नौसेना की ताकत में और भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट 75 क्या है?
आईके गुजराल सरकार ने 25 पनडुब्बियों के अधिग्रहण का फैसला किया था। पी 75 पनडुब्बियों के निर्माण के लिए 30 साल की योजना बनाई गई। 2005 में, भारत और फ्रांस ने छह स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण के लिए 3.75 बिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। भारत में मझगांव डॉक्स शिपबिल्डर्स लिमिटेड और फ्रांस में डीसीएनएस इसका काम देखती है। छह में से पहला, आईएनएस कलवरी, 2017 में निर्धारित समय से पांच साल पीछे कमीशन किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें