फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankleshwar Assembly Seat: दो भाइयों के बीच हुए मुकाबले में खिला कमल, भाजपा के ईश्वरसिंह ने जड़ा जीत का पंच

Tue, 20 Dec 2022 02:52 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमद पटेल का पिरामन गांव अंकलेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। इस चुनाव के नतीजे की बात करें तो यहां भाजपा के ईश्वरसिंह पटेल ने कांग्रेस के विजयसिंह पटेल को 40,441 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


अहमद पटेल के क्षेत्र में भी कांग्रेस जीत नहीं पाई 
भरूच जिले की अंकलेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो भाइयों के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा के दो बार के मौजूदा विधायक ईश्वरसिंह पटेल को उनके भाई कांग्रेस के विजयसिंह उर्फ वल्लभ पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। बता दें कि अहमद पटेल का पिरामन गांव अंकलेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। इस चुनाव के नतीजे की बात करें तो यहां भाजपा के ईश्वरसिंह पटेल ने कांग्रेस के विजयसिंह पटेल को 40,441 वोटों से हरा दिया। भाजपा के ईश्वरसिंह को 96,405 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार विजयसिंह को 55,964 वोट मिले।
इस सीट पर कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार के अलावा बाकी दो उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी के अंकुरकुमार पटेल को 5,356 मिले। अंकुर तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, प्रजाविजय पक्ष के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे जितेंद्रसिंह राजावत को नोटा से भी कम वोट मिले। राजावत को कुल 636 वोट से संतोष करना पड़ा। अंकलेश्वर सीट के 2327 मतदाताओं ने  नोटा का बटन दबाया। 
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा ने ईश्वर सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के अनिल कुमार भगत को 46 हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी दस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

भाजपा ने दर्ज की लगातार आठवीं जीत
अंकलेश्वर सीट पर भाजपा ने लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है। 1990 से ही इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाने वाले ईश्वरसिंह पटेल की ये लगातार पांचवीं जीत है। ईश्वरसिंह 2002 से ही यहां से जीत रहे हैं। इस सीट के इतिहास के बात करें तो यहां अब तक हुए कुल 14 चुनावों में आठ बार भाजपा तो पांच बार कांग्रेस को इस सीट पर जीत मिली है। 1975 में यहां से कांग्रेस (O) के ठाकोरभाई पटेल जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें