फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagat Singh: प्रो. चमन लाल ने लिखी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को चिट्ठी, शहीद भगत सिंह को लेकर की ये मांग

Sat, 03 Sep 2022 11:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगत सिंह आर्काइव्स एंड रिसर्च सेंटर के सलाहकार और पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य प्रोफेसर चमनलाल ने पंजाब और दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली और पंजाब के विश्वविद्यालयों में से एक एक विश्वविद्यालय का नाम भगत सिंह के नाम पर किया जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
भगत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस तरह सुभाष चंद्र बोस से जुड़े तमाम दस्तावेजों को लेकर लंबे समय तक संघर्ष चलने के बाद केन्द्र सरकार ने आखिरकार उनके तमाम पत्रों, दस्तावेजों और उनसे जुड़ी तमाम जानकारियां सार्वजनिक कीं। उसी तरह पंजाब और दिल्ली की सरकारें ये दावा करती रही हैं कि उनके आदर्श भगत सिंह हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह की तस्वीरें लगवाई हैं। ऐसे में अब ये मांग उठने लगी है कि भगत सिंह के ऐतिहासिक पत्रों और दस्तावेजों को सरकारी आर्काइव्स में रखा जाए और विश्वविद्यालयों में भगत सिंह के बारे में वो सारे तथ्य छात्रों के लिए उपलब्ध हों। भगत सिंह आर्काइव्स एंड रिसर्च सेंटर के सलाहकार और पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य प्रोफेसर चमनलाल ने पंजाब और दिल्ली सरकार को इस बारे में पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


प्रो. चमनलाल ने अपने पत्र में उन 135 फाइलों का जिक्र किया है जो भगत सिंह के जेल में रहते हुए उनकी अदालती कार्रवाइयों से जुड़ी हैं। इन फाइलों और दस्तावेजों को छात्रों के लिए उपलब्ध कराने की जरूरत भी बताई गई है ताकि भगत सिंह की देशभक्ति और उनके विचारों को समझने में मदद मिले। प्रो चमन लाल ने सुझाव दिया है कि दिल्ली और पंजाब के विश्वविद्यालयों में से एक एक विश्वविद्यालय का नाम भगत सिंह के नाम पर किया जाना चाहिए। 

इन सरकारों को एक और अहम सुझाव दिया गया है कि हर तीन महीने पर स्कूली बच्चों को शहीद भगत सिंह खटकर कलां संग्रहालय, लुधियाना के शहीद सुखदेव के घर के अलावा करतार सिंह सराभा, मदनलाल धींगड़ा, शहीद उधम सिंह, राजगुरु, बीके दत्त और माता विद्यावती मेमोरियल में ले जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को शहीदों के विचारों और देश के प्रति उनकी गंभीर चिंता के बारे में विस्तार से समझने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहीद भगत सिंह और अन्य तमाम शहीदों पर लंबे समय से काम कर रहे प्रो चमन लाल लगातार देश के तमाम प्रमुख अखबारों में ये अभियान चला रहे हैं और अपने लेखों और शोधपत्रों के जरिये देश विदेश में इन शहीदों के क्रांतिकारी विचारों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जो सरकार डॉ अम्बेडकर और भगत सिंह के नाम पर अपने विचारों और कार्यशैली को आगे ले जाने का दावा करती है, वह जरूर उनके सुझावों को गंभीरता से लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें