फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shirtless Protest: प्रियंका बोलीं- युवा कांग्रेस सदस्यों की गिरफ्तारी शर्मनाक, देशहित से समझौते कर रही सरकार

Wed, 25 Feb 2026 11:44 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एआई समिट में विरोध प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार पर सवाल उठाना जनता के हित में है, जबकि कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवा कांग्रेस सदस्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले युवा कांग्रेस सदस्यों पर की गई कार्रवाई अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।

सरकार के खिलाफ आवाज उठाना 1.4 अरब भारतीयों के हित में

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि सत्य के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक प्रतिरोध भारत की गौरवशाली परंपरा रही है, जो महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन से विरासत में मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक दबाव के आगे झुककर सरकार ने देश के हितों से समझौता किया है और प्रधानमंत्री व सरकार के खिलाफ आवाज उठाना 1.4 अरब भारतीयों के हित में है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को किया गया गिरफ्तार

उनकी यह टिप्पणी उस समय आई है, जब दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड बताते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने पहले हिरासत में लिए गए सात अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी दंगा समेत अतिरिक्त धाराएं जोड़ी हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि पिछले सप्ताह एआई समिट के दौरान हॉल नंबर 5 में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शर्ट उतारकर सरकार और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ लिखे स्लोगन वाली टी-शर्ट दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत वहां से हटा दिया।

कांग्रेस ने चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। वहीं पार्टी सांसद राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का परिचायक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें