प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
प्रियंका गांधी आज उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी। वह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। प्रियंका अपने इस दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करने वाली हैं। उनके इस दौरे में मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया है कि प्रियंका सुबह 11.20 बजे पर दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी।
यहां इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रियंका गांधी की अगवानी करने वाले हैं। फिर दोपहर 12.40 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ यहां से रवाना होकर दोपहर 1.00 बजे उज्जैन पहुचेंगी। दोनों दोपहर 1.45 बजे महाकालेश्वर दर्शन के लिये पहुंचेंगे। दोपहर 2.00 बजे उज्जैन से रवाना होकर दोनों दोपहर 2.40 बजे रतलाम पहुंचेंगे।
सलूजा ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक प्रियंका रतलाम मे रहने वाली हैं। दोपहर 3.40 बजे रतलाम से रवाना होकर शाम 4.10 बजे प्रियंका कमलनाथ के साथ इंदौर वापस लौटेंगी। यहां दोनों शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक रोड़ शो में उपस्थित रहेंगे। वे शाम 6.45 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 8.00 बजे दिल्ली वापस लौट आएंगी। कमलनाथ 6.50 पर इंदौर से रवाना होकर भोपाल पहुचेंगे।