फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर बोलीं प्रियंका गांधी: भाजपा-आरएसएस का असली निशाना है सामाजिक न्याय

Tue, 20 Aug 2019 03:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

'आरक्षण पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा' से जुड़ी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी और बाद में उस पर संघ की सफाई की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में जनपक्षधर कानूनों का गला घोंटा जा रहा है तथा सामाजिक न्याय आरएसएस-भाजपा के निशाने पर है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, 'आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है, आरएसएस ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है।'

उन्होंने आगे कहा, 'बहस तो शब्दों का बहाना है मगर आरएसएस-भाजपा का असली निशाना सामाजिक न्याय है। लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे?' गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कथित तौर पर कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन लोगों के बीच इस पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए।
विज्ञापन

 


कांग्रेस के हमले और विवाद खड़ा होने के बाद आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत के दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण के एक भाग पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें