फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवानों ने माउंट कांगचेंग्यो की चढ़ाई पूरी की, स्वतंत्रता दिवस से पहले फहराया तिरंगा

Tue, 20 Aug 2019 02:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आईटीबीपी के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सिक्किम में माउंट कांगचेंग्यो की चोटी फतह कर ली।
  • ये जॉइंट अभियान आईटीबीपी के पूर्वी और उत्तरी फ्रंटियर्स ने मिलकर पूरा किया है।
  • इस अभियान को 'पुलकित' नाम दिया गया है। 
  • इस टीम में 32 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डीसी दिग्विजय सिंह कर रहे थे। 
विज्ञापन
ITBP Mt Kangchengyo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सिक्किम में माउंट कांगचेंग्यो की चोटी फतह कर ली। जवानों ने यहां 14 अगस्त को तिरंता फहराया। इस बात की जानकारी मंगलवार को आईटीबीपी ने ट्वीट कर दी है, साथ ही समिट की तस्वीरें भी साझा कीं। 

विज्ञापन


ये जॉइंट अभियान आईटीबीपी के पूर्वी और उत्तरी फ्रंटियर्स ने मिलकर पूरा किया है। इस अभियान को 'पुलकित' नाम दिया गया है। इस टीम में 32 सदस्य थे। टीम का नेतृत्व डीसी दिग्विजय सिंह कर रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक टीम की इस बड़ी सफलता के बाद गंगटोक में राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उनसे मुलाकात कर उन्हें सम्मान दिया। इस पर्वत की ऊंचाई 6889 फीट है। टीम ने इस अभियान की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। जिन्हें देखकर पता चलता है कि कितने दुर्गम रास्ते से होकर टीम ने देश का झंडा उस ऊंचाई पर फहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें