फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: 'सरकार खुद चर्चा नहीं करना चाहती', कांग्रेस की बैठक के बाद भाजपा पर प्रियंका गांधी का पलटवार

Tue, 10 Dec 2024 01:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि विपक्ष उन्हें बोलने नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। विपश्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि उनमें चर्चा करने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता संसद में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ऐसा नहीं चाहती है। उन्होंने बताया कि आज की बैठक संसद के मुख्य कमेटी रूम में की गई। बता दें कि विपक्षी गठबंधन के नेता संसद परिसर में अदाणी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "हम रोज चर्चा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे चर्चा करना नहीं चाहते। इसलिए वे किसी न किसी कारण से सदन स्थगित करवा देते हैं।"

सरकार के आरोपों पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
विपक्ष के सदन में बाधा डालने के सरकार के आरोपों पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा, "हमें यह समझना होगा कि वे विपक्ष के नेता पर हमला करते हैं। संसद में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम कह रहे हैं कि जिन असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है उसे हटा दिया जाए। राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद चले।"
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने लगाए आरोप
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि विपक्ष उन्हें बोलने नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, "मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। विपक्ष मुझे बोलने नहीं दे रहा है। उनमें चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। वे केवल देश को तोड़ने में लगे रहते हैं।"

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन जारी
आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद ही दोनों सदनों को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद फिर दोनों सदनों को कल के लिए स्थगित कर दिया गया। अदाणी मुद्दे पर सोमवार को भी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों ही पार्टियां इस प्रदर्शन से दूर थीं। इसके अलावा राकांपा-एसपी सांसद सुप्रिया सुले भी प्रदर्शन के दौरान वहं मौजूद नहीं थीं। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था और यह 20 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें