फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और गहलोत के खास अधिकारी श्रीवास्तव ने लिया वीआरएस, बनेंगे प्रियंका के निजी सचिव

Mon, 11 Feb 2019 02:19 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गाँधी रायबरेली में धाराई गांव में, (नीली जींस पहने) धीरज श्रीवास्तव लोगों को संबोधित करते हुए (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के आरएएस अफसर धीरज श्रीवास्तव अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव होंगे। दो दशक से अधिक समय तक नौकरी में रहने के बाद धीरज श्रीवास्तव ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। 
विज्ञापन


धीरज श्रीवास्तव कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं। उनका ज्यादातर समय कांग्रेस या कांग्रेस सरकारों के नजदीक गुजरा है। धीरज श्रीवास्तव की पहली पोस्टिंग जोधपुर में एसडीएम के तौर पर हुई थी। उसी के बाद वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संपर्क में आए। 

1998 में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद धीरज को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया। वे 1999-2003 के बीच में गहलोत के ओएसडी रहे। उसके बाद वह मनमोहन सिंह सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तैनात रहे। 
विज्ञापन


धीरज श्रीवास्तव कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी ओएसडी रहे हैं। इसके अलावा वे लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में राजीव गांधी फाउंडेशन में सेवाएं दे रहे थे। 

धीरज श्रीवास्तव बहुत कम समय के लिए सिरोही, जालौर, जोधपुर जिलों में फील्ड पोस्टिंग में तैनात रहे हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास और आदिवासी विकास, आरटीआई, मनरेगा, डिनोटिफाइड, घुमंतू जातियों के लिए भी काम किया है। साल 2014 में जह कश्मीर में बाढ़ आई थी तब उस समय धीरज श्रीवास्तव ने काफी काम किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें