फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने पूछा: अर्थव्यवस्था के मामले में भाजपा इतनी भ्रमित क्यों है

Thu, 12 Sep 2019 12:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाहनों की बिक्री में गिरावट को ओला एवं उबर से जोड़ने संबंधी बयान को लेकर बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और सवाल किया कि अर्थव्यवस्था के मामले में भाजपा इतनी भ्रमित क्यों है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'चुनाव के पहले बोला गया कि ओला-उबर ने रोजगार बढ़ाए हैं। अब बोला जा रहा है कि ओला-उबर की वजह से ऑटो सेक्टर में मंदी आ गई है।" प्रियंका ने सवाल किया, 'भाजपा सरकार अर्थव्यव्स्था के मामले में इतनी भ्रमित क्यों है?'

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वाहन क्षेत्र में सुस्ती के कारणों में युवाओं की सोच में बदलाव भी है क्योंकि लोग अब खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को ज्यादा महत्व देते हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों पर हमले को लेकर सरकार पर हमला
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुददों का डर सता रहा है। इसके अलावा उन्होंने आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार के उस बयान पर हमला बोला जिसमें ऑटो सेक्टर की मंदी के लिए ओला-ऊबर को जिम्मेदात बताया गया था।  

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'पत्रकार केवल आंख पर पट्टी बांध कर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उप्र भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है। क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है?'
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें