फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Op Sindoor: प्रियंका बोलीं- नेहरू, इंदिरा और मेरी मां के आंसुओं पर बात की, पर युद्ध क्यों रोका ये नहीं बता पाए

Tue, 29 Jul 2025 03:45 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमित शाह से सवाल पूछा कि जब दुश्मन पीछे हट रहा था, तब ऑपरेशन अचानक क्यों रोका गया। प्रियंका ने कहा कि गृह मंत्री ने नेहरू, इंदिरा और मेरी मां के आंसुओं पर बात की, पर सीजफायर क्यों हुआ ये नहीं बताया। 

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने अपने भाषण में नेहरू, इंदिरा गांधी और मेरी मां सोनिया गांधी के आंसुओं की बात की, लेकिन ये नहीं बताया कि संघर्ष के बीच अचानक ऑपरेशन क्यों रोका गया? प्रियंका ने सवाल उठाया कि दुश्मन पीछे हट रहा था, तब सरकार ने सीजफायर का फैसला क्यों लिया और देश को इसकी वजह क्यों नहीं बताई गई। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी सवालों से बच रही है और केवल भावनात्मक बातें करके जनता का ध्यान भटका रही है।

विज्ञापन


पीएम मोदी को बताया गैर-जिम्मेदार
प्रियंका गांधी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि युद्ध को बीच में ही अचानक रोक दिया गया और इसका एलान भारत के प्रधानमंत्री ने नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की गंभीर गैर-जिम्मेदारी बताया। साथ ही कहा कि यह भारत की कूटनीतिक विफलता भी दिखाता है।

ये भी पढ़ें:- Priyanka In Lok Sabha: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रियंका ने पूछे तीखे सवाल, क्या पीएम जिम्मेदारी लेंगे, हिम्मत है?
विज्ञापन


'नेतृत्व सिर्फ श्रेय लेने का नाम नहीं'
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेतृत्व सिर्फ श्रेय लेने का नाम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी लेने का भी है। बैसारन वैली में हजारों सैलानी जाते हैं, फिर भी वहां कोई सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं था? क्या प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की यह जिम्मेदारी नहीं बनती कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें?



ये भी पढ़ें:- Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद का तीखा हमला- अमित शाह के कार्यकाल में मणिपुर जल गया, दिल्ली में दंगे हुए…

'जनता को जवाब चाहिए, बहाने नहीं'

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या सरकार को जानकारी नहीं थी कि पाकिस्तान में ऐसा आतंकी हमला प्लान किया जा रहा है? अगर नहीं थी, तो यह खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी है। क्या किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली? क्या किसी ने इस्तीफा दिया? प्रियंका ने कहा कि सरकार हर बार बीते समय की बातें करती है, लेकिन वर्तमान के सवालों से बचती है। प्रियंका ने अंत में दो टूक कहा कि जनता को जवाब चाहिए, बहाने नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें