फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हुईं सुनील दत्त की बेटी प्रिया, पहले किया था इनकार

Sun, 03 Mar 2019 05:50 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रिया दत्त
विज्ञापन

दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त की बेटी पूर्व सांसद प्रिया दत्त आखिरकार लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं। पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख कर लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को मुंबई आए राहुल गांधी से उन्होंने मुलाकात की और उनकी रैली में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद प्रिया चुनाव लड़ने के लिए राजी हुईं। प्रिया के लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने पर पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह उत्तर-मध्य मुंबई से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन, अब उन्होंने कहा है कि प्रिया को चुनाव लड़ना चाहिए। 

प्रिया दत्त साल 2005 में अपने पिता सुनील दत्त के निधन के बाद हुए उपचुनाव में बतौर कांग्रेस उम्मीदवार सांसद चुनी गई थी। उसके बाद प्रिया 2009 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार उत्तर-मध्य मुंबई सीट से विजयी हुई थीं। लेकिन, 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की पूनम महाजन के हाथों भारी मतों के अंतर से पराजित होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें