टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक के नोटिस पर विशेषाधिकार समिति की ओर से रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा महाराष्ट्र विधानसभा के अगले सत्र के अंतिम दिन तक बढ़ा दी गई है। समिति के अध्यक्ष दीरक केसरकर ने इससे संबंधित प्रस्ताव मंगलवार को विधानसभा में पेश किया, जिसे अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
प्रताप सरनाइक ने पिछले साल सात सितंबर को गोस्वामी और कंगना के खिलाफ विशेषाधिकार हनन व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व अन्य का अपमान करने के आरोप में विशेषाधिकार नोटिस जारी किया था। गोस्वामी पर सरनाइक का आरोप है कि उन्होंने सीएम ठाकरे और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और आधारहीन टिप्पणी की।