फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अर्नब और कंगना के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पर रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा आगे बढ़ी

Tue, 28 Dec 2021 05:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र विधानसभा ने अर्नब गोस्वामी और कंगना रणौत के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पर रिपोर्ट जमा करने की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कंगना रणौत, अर्नब गोस्वामी - फोटो : twitter@KanganaTeam, ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक के नोटिस पर विशेषाधिकार समिति की ओर से रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा महाराष्ट्र विधानसभा के अगले सत्र के अंतिम दिन तक बढ़ा दी गई है। समिति के अध्यक्ष दीरक केसरकर ने इससे संबंधित प्रस्ताव मंगलवार को विधानसभा में पेश किया, जिसे अनुमति दे दी गई। 

विज्ञापन


प्रताप सरनाइक ने पिछले साल सात सितंबर को गोस्वामी और कंगना के खिलाफ विशेषाधिकार हनन व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व अन्य का अपमान करने के आरोप में विशेषाधिकार नोटिस जारी किया था। गोस्वामी पर सरनाइक का आरोप है कि उन्होंने सीएम ठाकरे और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और आधारहीन टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें