फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय छात्र का गुप्तांग काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Mar 2016 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)

सार

  • रविवार की सवेरे विपिन परिवार सहित कोटद्वार में देवी के पूजन में शामिल होने गया था।
  • सोनू खून से लथपथ बिस्तर पर बेहोश पड़ा था। विपिन ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलर पर सो रहे एक युवक को बेहोश कर दो नकाबपोश बदमाशों ने उसका गुप्तांग काट डाला। गंभीर हालत में उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की  जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिवदयाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सोनू (18) पुत्र कृष्णपाल तीन वर्ष से गांव के ही विपिन कुमार के सेलर (जहां धान को उबालकर भूसी निकालने का काम होता है) पर नौकरी करता आ रहा है।

वह रात में सेलर पर ही रखवाली करने के लिए सोता है। रविवार की सवेरे विपिन परिवार सहित कोटद्वार में देवी के पूजन में शामिल होने गया था। सोनू सेलर पर अकेला सो रहा था। सोमवार सवेरे घर पहुंचने पर विपिन ने सेलर का शटर खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

अंदर का नजारा देख विपिन के होश उड़ गए। सोनू खून से लथपथ बिस्तर पर बेहोश पड़ा था। विपिन ने उसके परिजनों को सूचना दी। सोनू को गंभीर हालत में काशीपुर (उत्तराखंड) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार को 11 बजे होश आने पर सोनू ने बताया कि रविवार रात दो नकाबपोश बदमाश सेलर में घुस आए और उसकी गर्दन पर कुछ मार दिया। गर्दन पर हमला होते ही वह बेहोश हो गया। बेहोशी में बदमाश उसका गुप्तांग काट डाला।

पुलिस को घटनास्थल से वारदात के संबंधित कोई सुराग भी हाथ नहीं लगा है। वह इस बार यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा भी दे रहा है। उधर, कोतवाल अजय गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक से पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें