एक निजी आईटीआई कालेज के प्रिंसिपल नवनीत वर्मा व उनके पिता और भाई के खिलाफ मझोला थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक मॉल में बतौर एकाउंटेंट करने वाली युवती ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि प्रिंसिपल से उसकी छोटी बहन की शादी की बात चली थी। प्रिंसिपल अपने परिजनों के साथ लड़की देखने आए थे, लेकिन ऐन वक्त पर छोटी बहन को रिजेक्ट करके बड़ी (एकाउंटेंट) से शादी का प्रपोजल रख दिया। एकाउंटेंट ने प्रपोजल रिजेक्ट किया तो उसके साथ सरेराह बाल पकड़कर मारपीट की।
मझोला थाना क्षेत्र में चिड़िया टोला निवासी युवती का आरोप है कि उसी के मोहल्ले में रहने वाले नवनीत वर्मा पुत्र मुन्नू से उसकी छोटी बहन के रिश्ते की बात चली थी। नवनीत एक निजी आईटीआई कालेज में प्रिंसिपल हैं। जबकि युवती एक मॉल में एकाउंटेंट है। युवती के मां - बाप की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी दो बहनों के साथ चिड़िया टोला में ही रहती है। युवती का आरोप है कि छोटी बहन के रिश्ते की बात करने के लिए वह सात जुलाई को वह बुद्धि विहार में अपने रिश्ते के दादा के घर बहनों के साथ गई थी।
आरोप है कि नवनीत वर्मा भी अपने पिता मुन्नू वर्मा और भाई विक्रांत के साथ के साथ वहां आए थे। मुन्नू वर्मा रेलवे में गार्ड हैं। युवती का आरोप है कि वहां नवनीत ने कहा कि वह उसकी छोटी बहन से नहीं बल्कि उससे (एकाउंटेंट से) शादी करना चाहते हैं।