फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे सूरत और डांडी, युवाओं के साथ करेंगे बातचीत

Tue, 29 Jan 2019 09:04 PM IST
अल्पना शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 30 जनवरी को गुजरात के सूरत और डांडी का दौरा करेंगे जहां वे सूरत हवाईअड्डे पर टर्मिनल भवन के विस्तार परियोजना की आधारशिला रखेंगे साथ ही एक अस्पताल की आधाशिला रखेंगे एवं न्यू इंडिया यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सूरत हवाईअड्डे पर टर्मिनल भवन के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। यहां 25,500 वर्ग मीटर से भी बड़े क्षेत्र में 354 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल भवन का निर्माण किया जा रहा है। सौर ऊर्जा और एलईडी प्रकाश व्यवस्था के इस्तेमाल से यह एक पर्यावरण अनुकूल भवन होगा। इसका काम पूरा होने पर, 1800 से अधिक यात्रियों की आवाजाही की क्षमता हो जाएगी। विमानों की आवाजाही और यात्रियों की संख्या दोनों ही रूपों में सूरत हवाईअड्डा वडोदरा एवं अहमदाबाद के बाद गुजरात का तीसरा सबसे अधिक व्यस्त हवाईअड्डा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुजरात में नागर विमानन के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ विमान सेवा का भी विस्तार किया गया है । उड़ान योजना के माध्यम से कांडला को मुंबई से और पोरबंदर को अहमदाबाद और मुंबई से जोड़ना इनमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री सूरत में न्यू इंडिया यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही वे श्रीमती रसीलाबेन सेवंतीलाल शाह वीनस अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे और वहां की सुविधाओं को भी देखेंगे।

प्रधानमंत्री का अगला गंतव्य गुजरात के नवसारी जिले में डांडी होगा। मोदी यहां बापू की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस स्मारक में महात्मा गांधी और ऐतिहासिक डांडी नमक यात्रा के दौरान उनके साथ शामिल 80 सत्याग्रहियों की मूर्तियां हैं। 

स्मारक में ऐतिहासिक 1930 की नमक यात्रा की विभिन्न घटनाओं और कहानियों को चित्रित करने वाले 24 भित्तिचित्र भी हैं। प्रधानमंत्री स्मारक को देखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नमक सत्याग्रह यात्रा को 1930 की डांडी यात्रा के नाम से अच्छी तरह जाना जाता है। भारत के स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण घटना है।
विज्ञापन


यह प्रधानमंत्री का इस माह गुजरात का दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 19 जनवरी, 2019 को सूरत का दौरा किया था, जब उन्होंने हजीरा में आर्मर्ड सिस्टम कॉप्लेक्स का लोकार्पण किया था। उन्होंने गुजरात के गांधीनगर में 17 और 18 जनवरी, 2019 को वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें