फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे भूटान के प्रधानंमत्री, पीएम मोदी से कई मुद्दों पर करेंगे वार्ता

Fri, 28 Dec 2018 04:06 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशेरिंग - फोटो : Bhutan Times
विज्ञापन

भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे टीशेरिंग अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वह अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ साथ हिमालयी राष्ट्र की पंचवर्षीय विकास योजना सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे। पिछले महीने कार्यभार संभालने के बाद टीशेयरिंग पहली बार भारत दौरे पर आए हैं।

विज्ञापन


वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शुक्रवार को उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा और वह तभी वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने ने पहले कहा था कि दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें लोगों से आर्थिक, विकास और जलविद्युत सहयोग शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें