फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट ने महिला को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में रिपोर्ट मांगी

Fri, 28 Dec 2018 03:59 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में एक गर्भवती महिला को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को 3 जनवरी तक एटीआर और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एडवोकेट जार्ज विलियम्स और कृष्णमूर्ति ने जस्टिस एस. विद्यानाथ व पीटी आशा की अवकाश पीठ से संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में स्वत: सज्ञान लेने की गुजारिश की थी। मामला 3 दिसंबर का है, जब सत्तूर सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला को खून चढ़ाने की सलाह दी गई। वह एनीमिया से ग्रसित थी। 

चार दिन बाद पता चला कि महिला को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया। जांच में पता चला कि संक्रमित खून विरुधनगर जिले के शिवकाशी के एक सरकारी अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक से लाकर चढ़ाया गया था। इसके बाद ब्लड बैंक के एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि दो को निलंबित कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें