फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब PM मोदी की 'उंगलियों' पर पूरी कैबिनेट

Mon, 01 Aug 2016 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नमो मोबाइल ऐप पर मंत्रियों के साथ विचार साझा करते हैं पीएम - फोटो : file photo
विज्ञापन
अगर आप यह सोच रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाओं को लेकर मंत्रियों के साथ डिस्कशन कैबिनेट बैठक में ही करते हैं, तो आप गलत हैं जनाब! 70वें स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री चाहते थे कि जनता को बीजेपी सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही 70 योजनाओं के बारे में आसान तरीके से बताया जाए और इस विषय पर मंत्रियों का विचार जानने के लिए प्रधानमंत्री ने साप्ताहिक कैबिनेट मीटिंग का इंतजार नहीं किया। 
विज्ञापन


21 जुलाई को प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्लीकेशन पर मंत्रियों के प्राइवेट ग्रुप को मैसेज भेजा। इनमें से बहुतों ने तुरंत जवाब दिया। इनमें स्मृति ईरानी, जितेंद्र सिंह, हरसिमरत कौर बादल और राजीव प्रताप रूडी शामिल है। इस बारे में अब एक विस्तृत प्लान बना लिया गया है। 

ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल कैबिनेट है, जो नमो ऐप पर माई नेटवर्क सेक्सन में है। हालांकि यह आम लोगों को नहीं दिखता। इसके जरिए मंत्री प्रधानमंत्री के साथ आइडिया और कार्यक्रमों को लेकर स्वतंत्र तरीके से बातचीत करते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

नमो ऐप पर और ग्रुप बनेंगे।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : Amar Ujala
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री की योजना नमो ऐप पर इसी तरीके के और प्राइवेट ग्रुप बनाने की है। इनमें खिलाड़ियों, टेक्नोक्रेट और कृषि विशेषज्ञों को जोड़ा जाएगा। रियो ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों के साथ मीटिंग में प्रधानमंत्री इस विचार को साझा किया और नमो ऐप पर प्राइवेट ग्रुप में जुड़ने को कहा। 

अधिकारियों के मुताबिक नमो ऐप पर प्रधानमंत्री दो ग्रुप में बेहद सक्रिय रहते हैं। इनमें से एक पार्टी से जुड़ा है। ये ग्रुप हमारे सर्वर पर हैं और बहुत सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं को आसान तरीके से जनता को बताया जाए। और इसके लिए हो सके तो स्कीम्स को लेकर हेल्पलाइन भी बनाई जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सरकार को लगता है कि बहुत सारे लोगों को इन योजनाओं के बारे में नहीं पता है।'
विज्ञापन

पीएम मोदी की सरकार का स्टाइल यूपीए सरकार से अलग है।

Prime Minister Narendra Modi in Inter State Council meet - फोटो : ani
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा है कि नमो ऐप ग्रुप पर जरूरी चीजें ही शेयर करें और इसके साथ ही उसे सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी भेजें। 

इन सबके अलावा प्रधानमंत्री सभी पार्टियों के सांसदों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर हर दिन पांच से छह मीटिंग करते हैं। कई सांसदों तो प्रधानमंत्री के साथ अनिर्धारित चर्चा के लिए भी पहुंच जाते हैं, जब वे सदन में उपस्थित रहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के काम करने का अंदाज यूपीए सरकार में सांसदों के समूह के साथ मिलने की रवायतों को तोड़ता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें