फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी20 : जिनपिंग और ओबामा से मिलेंगे पीएम मोदी, एनएसजी पर होगी बात

Sun, 31 Jul 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सितंबर में चीन जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। दोनों नेताओं के साथ वार्ता के दौरान पीएम मोदी एनएसजी में भारत को शामिल करने को लेकर बात हो सकती है। पीएम मोदी के रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मिलने के भी आसार हैं। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


11वां जी20 शिखर सम्मेलन इस बार तीन-चार सितंबर को चीन के ह्वांग्झू शहर में हो रहा है। सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब चीन एनएसजी में भारत के प्रवेश के विरोध में खड़ा है और चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसपैठ की खबरों को लेकर दोनों देशों के बीच माहौल बिगड़ा है।

पीएम मोदी इस दौरान भारत-चीन के बीच बिगड़े माहौल को सुधारने की पहल कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो वार्ता में दोनों नेताओं के बीच परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत को शामिल करने को लेकर भी बात हो सकती है।
विज्ञापन


शी जिनपिंग के अलावा भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी यहां वार्ता करेंगे। ओबामा से भी पीएम मोदी एनएसजी में भारत को शामिल करने, आतंकवाद की चुनौती से निपटने और अन्य कई मुद्दों पर वार्ता करेंगे।

सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एडवेल वैली एडेमो के दो दिवसीय भारत दौरे के बाद तय की गई है। दो दिवसीय दौरे के दौरान एडेमो ने वित्त मंत्री अरुण जेटली, ऊर्जा मंत्री पियुष गोयल और पीएमओ व विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी की ओबामा से मुलाकात के पहले रक्षा मंत्री मनोहर परिकर अगस्त में अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। हालांकि दौरे की तारीख अभी तय नहीं है।  
विज्ञापन

जिनपिंग से हाफिज पर कार्रवाई को लेकर भी हो सकती है चर्चा

भारत में आतंकवाद के सूत्रधार हाफिज मोहम्मद सईद और जैश-ए- मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है। संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध का प्रयास कर रहा है। चीन के साथ संतुलित द्विपक्षीय व्यापार भी बड़ा मुद्दा है। समझा जा रहा है कि 4-5 सितंबर को दोनों शिखर नेताओं की भेंट में यह अहम मुद्दा बन सकता है।

जी20 में आतंकवाद का मुद्दा उठा सकते हैं पीएम मोदी
दुनियाभर में हो रहे आतंकी हमलों के बीच आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी दुनिया के देशों से आतंकवाद को लेकर दोहरा मानदंड न अपनाने की अपील कर सकते हैं।  भारत का पहले से मानना है कि आतंकवाद, सिर्फ आतंकवाद है। इसको लेकर किसी तरह का भी भेद नहीं किया जाना चाहिए।

पीएम मोदी की ओबामा से होगी आखिरी औपचारिक मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल जनवरी, 2017 में पूरा हो रहा है। ऐसे में पीएम मोदी और ओबामा की भेंट काफी अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच यह आखिरी औपचारिक मुलाकात होगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान भारतीय और अमेरिकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ओबामा भी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दक्षिण चीन सागर और अन्य मुद्दों को लेकर बात होगी।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें