फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को करेंगे संबोधित

Sun, 30 Aug 2020 07:22 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे।मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 68वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।

विज्ञापन

 

बता दें कि लोग उसी दिन सुबह 11 बजे डीडी भारती पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सांकेतिक भाषा संस्करण देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मन की बात के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों द्वारा पीएम के प्रसारण के तुरंत बाद और उसी दिन रात 8 बजे फिर से प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए आप 1922 भी डायल कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और अपनी क्षेत्रीय भाषा में 'मन की बात' कार्यक्रम सुन सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 जुलाई को किए अपने ट्वीट में कहा था कि जो भी 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए कोई सलाह देना चाहते हैं तो वे विभिन्न माध्यमों से दे सकते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, मुझे यकीन है कि आप इस बारे में जानते होंगे कि कैसे सामूहिक प्रयास से प्रेरणादायक बदलाव हुए और कैसे सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। बेशक आप उन पहलुओं से भी परिचित होंगे, जिन्होंने लोगों की जिंदगी में बदलाव किए हैं। कृपया आप उन्हें 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए साझा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें