फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: प्रधानमंत्री मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति से बात, इस्राइल-हमास जंग को लेकर चर्चा हुई

Mon, 06 Nov 2023 06:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से बात की। इस दौरान इस्राइल-हमास जंग को लेकर चर्चा की गई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ईरान के राष्ट्रपति से बात की। इस दौरान पश्चिम एशिया में कठिन हालात और इस्राइल-हमास संघर्ष पर विस्तार से चर्चा हुई। आतंकवादी घटनाएं, हिंसा और नागरिकों की जान का नुकसान गंभीर चिंता का विषय है। तनाव बढ़ने से रोकना, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करना और शांति, स्थिरता की शीघ्र बहाली इस वक्त सबसे अहम है। हमने चाबहार बंदरगाह सहित हमारे द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रईसी के सामने इस्राइल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत के दीर्घकालिक और सतत रुख को दोहराया। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति रईसी ने ताजा स्थिति के बारे में अपना आकलन पीएम के साथ साझा किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा की। 

पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग का मूल्यांकन किया और इनमें प्रगति की समीक्षा की। मोदी और रईसी ने क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के लिए ईरान में चाबहार बंदरगाह पर ध्यान केंद्रित करने और उसे दी गई प्राथमिकता का स्वागत किया। दोनों पक्ष क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के साझा हितों को देखते हुए आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें