फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi AI Video: प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया अपने डांस वाला AI वीडियो, कहा- रचनात्मकता देख मजा आ गया

Mon, 06 May 2024 11:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi AI Video: तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी का भी एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीएम मोदी ने खुद भी इसे एक्स पर शेयर किया और इस वीडियो को बनाने वाले की रचनात्मकता की तारीफ की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है।  इस बीच तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को पीएम मोदी ने खुद भी एक्स पर शेयर किया और इस वीडियो को बनाने वाले की रचनात्मकता की तारीफ की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी अपने डांस वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पर बनाए गए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आप सभी की तरह मुझे भी अपना डांस देखना अच्छा लगा। उन्होंने एक्स पर वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि चुनावी के समय में ऐसी रचनात्मकता देखना सचमुच आनंददायक है। पीएम मोदी ने जिस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है, उसे @Atheist_Krishna नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। 



चुनावी मौसम में वायरल हो रहे AI और डीपफेक वीडियो
बता दें कि इस बार आम चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर कई नेताओं के डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो वायरल हो रहे हैं। नेताओं द्वारा आपत्ति दर्ज करने के बाद इन्हें वायरल करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस की साइबर सेल द्वारा एक्शन भी लिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें