11:31 AM, 28-Mar-2021
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 71 लाइट हाउस की पहचान की गई - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में पर्यटन को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत में भी 71 लाइट हाउस की पहचान की गई है। इन सभी लाइट हाउस में उनकी क्षमताओं के मुताबिक संग्रहालय, एंफीथिएटर, ओपन एयर थिएटर, कैफे, बच्चों के लिए पार्क, ईको फ्रेंडली कॉटेज और लैंडस्कैपिंग तैयार किए जाएंगे।