फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: सात-आठ जुलाई को चार राज्यों में विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, पढ़िए पीएम मोदी का कार्यक्रम

Wed, 05 Jul 2023 05:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके तहत पीएम सबसे पहले गोरखपुर पहुंचकर गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने हाल ही में गीता प्रेस गोरखपुर को गांधी शांति सम्मान दिया है।
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात और आठ जुलाई को तीन चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और उत्तरप्रदेश का तूफानी दौरा करेंगे। पीएम के इस दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होगी। इस दौरे के साथ ही पीएम इस सूबे में चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे
छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे रायपुर में कार्यक्रम से होगी। राज्य की राजधानी में पीएम कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद पीएम साढ़े ग्यारह बजे रायपुर में जनसभा के जरिए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। राज्य इकाई ने इस जनसभा के लिए दो लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।

गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे
पीएम शुक्रवार को ही छत्तीसगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके तहत पीएम सबसे पहले गोरखपुर पहुंचकर गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने हाल ही में गीता प्रेस गोरखपुर को गांधी शांति सम्मान दिया है। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। गोरखपुर के बाद पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। यहां शाम पांच बजे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद  शाम सवा सात बजे स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ टिफिन बैठक करेंगे।

चुनाव अभियान का करेंगे शंखनाद

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान का शंखनाद करने के बाद पीएम शनिवार को सुबह तेलंगाना जाएंगे। पौने ग्यारह बजे वह वारंगल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे वारंगल में जनसभा करेंगे। इसी दिन पीएम चुनावी राज्य राजस्थान भी जाएंगे। यहां शाम सवा चार बजे बीकानेर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद शाम पांच बजे बीकानेर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें