फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन पर बधाई, राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

Tue, 05 Jan 2021 09:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 86वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुरली मनोहर जोशी के घर जाकर उनसे मुलाकात की जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया कि मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई, भारत के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेताओं में से एक.... पूरी जिंदगी उन्होंने भारत के विकास के लिए काम किया। उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया। ईश्वर से कामना है कि वह दीर्घायु और स्वस्थ रहें।
 
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के वरिष्ठतम नेताओं में अग्रणी और बेहद सम्मानित, डा. मुरली मनोहर जोशी जी के जन्मदिवस पर मैं उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। अपने व्यक्तित्व, विचारों और विद्वता से उन्होंने हम सभी को हमेशा प्रेरित किया है। मैं उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
विज्ञापन




मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए उनको बधाई दी और स्वस्थ रहने की कामना की।

बता दें कि मुरली मनोहर जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपनी संसदीय सीट वाराणसी छोड़ दी थी और अब वो भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। मुरली मनोहर जोशी का पैतृक निवास उत्तराखंड का कुमायूं क्षेत्र है। मुरली मनोहर जोशी बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्र थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें