फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल दिवस: पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लोगों को दी बधाई, ओडिशा के विकास की कामना की

Thu, 01 Apr 2021 10:25 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रपति ने कहा- ओडिशा की समृद्ध विरासत पर देश को गर्व
  • प्रधानमंत्री बोले- मैं ओडिशा की अनूठी संस्कृति को नमन करता हूं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी और इस अवसर पर उनकी खुशी एवं अच्छी सेहत की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर सभी को बधाई। मैं ओडिशा की अनूठी संस्कृति को नमन करता हूं। राज्य के लोगों ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी खुशी और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।’

गौरतलब है कि एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था और इसी याद में उत्कल दिवस मनाया जाता है। बता दें, आज एक अप्रैल को डॉ. श्रीश्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती भी है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने उन्हें भी याद किया। मोदी ने परम पावन डॉ. श्रीश्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को उनकी जयंती पर नमन किया ट्विट कर कहा है कि समाज की सेवा और गरीबों की देखभाल के स्वामीगलु के अनगिनत प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। साथ ही सभी को उनके नेक विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

विज्ञापन


इधर, प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट के जरिये कहा, ‘उत्कल दिवस पर सभी को, विशेषकर ओडिशा के लोगों को बधाई। मानवता को प्रेम और शांति का शाश्वत संदेश देने वाली इस भूमि की अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, वास्तुकला, हस्त कला तथा नृत्य कला पर देश को गर्व है।' राष्ट्रपति  ने आगे लिखा, 'ओडिशा के निरंतर विकास के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें