फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Liberation Day 2020: पीएम मोदी और सीएम सावंत ने लोगों को दी शुभकामनाएं

Sat, 19 Dec 2020 11:02 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोवा मुक्ति दिवस 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के लोगों को राज्य की आजादी की 60वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर गोवा के लोगों को राज्य की आजादी की बधाई दी और लिखा कि गोवा के मेरे भाईयों और बहनों को राज्य की मुक्ति पर बधाई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी बधाई दी। 

विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए गोवा के लोगों को बधाई दी और लिखा कि गोवा की आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर, राज्य के भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि हम उन लोगों की बहादुरी को याद करते हैं, जिन्होंने गोवा को मुक्त कराने के लिए कड़ी मेहनत की। 
 

पीएम मोदी ने आने वाले सालों में राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी गोवा की जनता को बधाई दी। प्रमोद सावंत ने कहा कि आजादी के इस पावन अवसर पर, मैं गोवा के लोगों को राज्य की मुक्ति की बधाई देता हूं। 
विज्ञापन


सीएम सावंत ने कहा कि ये वास्तव में गोवा के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इसी दिन गोवा को 450 साल के पुर्तगाली शासन से आजादी मिली थी। बता दें कि एक वीडियो संदेश के जरिए सावंत ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी काफी बहादुरी से लड़े थे।

सीएम सावंत ने कहा कि आजादी के बाद से राज्य ने सामाजिक और आर्थिक तौर पर कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य की बेहतरी की दिशा में काम करते हैं। सभी को गोवा मुक्ति दिवस की शुभकामनाएं।

गोवा पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौर के लिए गोवा पहुंच चुके हैं। वहीं राष्ट्रपति कोविंद आज गोवा की आजादी की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजन किए जा रहे कार्यक्रम का भी हिस्सा बनेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें